सफीपुर”नगर पंचायत सम्मेलन”सम्पन्न

0
41

उन्नाव।सफीपुर विधानसभा की नगर पंचायत सफीपुर में पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 300 वी जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान- 2025 के उपलक्ष्य में देवा रिजॉर्ट में आयोजित “नगर पंचायत सम्मेलन” में मुख्य अतिथि विधायक बंबालाल दिवाकर, मुख्यवक्ता भाजपा अवध क्षेत्र महिला मोर्चा की महामंत्री कमलेश सिंह ,नगर पंचायत सफीपुर की अध्यक्षा गरिमा बाजपेई, भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष सौरभ बाजपेई “राजा बेटा” की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।जिसमे मुख्य अथिति क्षेत्रीय विधायक बम्बालाल दिवाकर सहित सभी वक्ताओं ने पुण्यलोक देवी अहिल्या बाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनके जीवन को आत्मसात करने की अपील की।भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज कुशवाहा,पूर्व महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कंचन गुप्ता,सभासद अभिनव शर्मा,सहित बड़ी संख्या में सभासद , पुरुष एवम महिलाएं तथा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मलखान सिंह ने किया।क्षेत्रीय विधायक ने विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत हैदराबाद, रसूलाबाद में भी त्रि शताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित सम्मेलनों में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here