पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अर्न्तगत गोष्ठी का आयोजन किया गया

0
37

उन्नाव ।पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भाजपा के क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी का जन्म 31 मई 1725 में महाराष्ट्र के चौड़ी गांव में हुआ था। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा० श्री नरेंद्र मोदी जी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा को स्थापित किया है। पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेकों मंदिरों का जीर्णोधार कराया। उन्होंने कहा की प्राचीनता और आधुनिकता का संगम जो उनके जीवन में था आज देश उसे आदर्श मानकर आगे बढ़ा रहा है। पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी भारतीय इतिहास में एक ऐसी शासिका के रूप में जानी जाती हैं, जिनका जीवन आध्यात्मिकता, धर्म कर्म और सुशासन का अनुपम संगम था। उनके इसी अनन्य स्वरूप ने इन्हें पुण्यश्लोक की उपाधि प्रदान की। उनकी शिव भक्ति और धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पण ने उन्हें युगों तक अमर बना दिया। उनके द्वारा किए गए धार्मिक कार्य आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन सौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है। अहिल्याबाई होल्कर साधारण से किसान के घर पैदा हुई एक महिला थी, जिन्होंने सदैव अपने राज्य और वहां के लोगों के हित में ही कार्य किया। उनके कार्य की प्रणाली बहुत ही सुगम और सरल थी। इस मौके पर अध्यक्ष पति हाजी सलीम कुरैशी, अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद कामिल कुरैशी, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अजय तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, मनीष सिंह, अरुणेंद्र सिंह, हाजी शादाब खां, सभासद शहजाद खां, मोनिस अंसारी, फहीम अंसारी, सतवीर, अजहरुद्दीन शेखू, शोएब कुरैशी, सहित नगर के तमाम संभ्रांत व्यक्तियों के साथ ही कार्यालय कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन फजलुर्रहमान ने किया।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here