प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के कार्यों में रानी अहिल्याबाई होल्कर की छवि है

0
25

उन्नाव।उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अरोड़ा रिजॉर्ट उन्नाव में आयोजित पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान जिला पंचायत सम्मेलन में पहुंच मंचासीन अतिथियों के साथ अहिल्या बाई होलकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन नारियों में हैं जिन्होंने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धर्म परायणता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। भाजपा की डबल इंजन की सरकार महिलाओं के लिए और भारतीय संस्कृति को समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य कर रही है
उन्होंने आगे कहा इतिहास को छिपाया नहीं जा सकता है इतिहास पढ़ाया जाता है माता अहिल्या बाई ने स्वास्थ्य शिक्षा महिलाओं संस्कृति विरासतों और मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए कार्य किए काशी विश्वनाथ सोमनाथ जैसे ज्योतिर्लिंगों सहित अनेक मंदिर पुनरोद्धार करवाया। उनके आदर्श न्याय प्रिय शासन को उनके इतिहास को घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी आए हुए लोगों की है।
बोले पुण्यश्लोक की उपाधि चार लोगों को मिली उसमें भगवान विष्णु और अहिल्या बाई होलकर जी हैं अगली पुण्यश्लोक की उपाधि यदि किसी को मिलेगी तो वो नरेंद्र मोदी होंगे। जिन्होंने आगे माताअहिल्या बाई जी से प्रेरणा ले काशी विश्वनाथ महाकालेश्वर केदारनाथ आदि मंदिरों का पुनर्निर्माण करवाया।प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के कार्यों में रानी अहिल्याबाई होल्कर की छवि है।
कहा कि अहिल्या बाई ने गौहत्या पर रोक लगाई पशुपालन पर जोर दिया। कृषि व्यवस्था में सुधार किया कृषि के लिए नवाचार किए।आज के स्वयं सहायता समूह उन्ही की सोच है।
प्रभारी मंत्री ने आगे कहा कांग्रेस के 60 वर्ष का कार्यकाल प्रथम अध्याय के रूप में समाप्त हुआ अब द्वितीय अध्याय के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जिनके अभी कुछ वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल में ही भारत बदल रहा है। अहिल्याबाई होलकर ने महिलाओं को सेना में भर्ती कर मुगलों के छक्के छुड़ाए मोदी जी ने 56 इंच के सीने के साथ ऑपरेशन सिंदूर चला आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले आतंक की योजनाएं बनाने वाले के 9 अड्डों को तबाह कर दिया। आतंकवादियों के मरने पर पाकिस्तान का झंडा झुकता है।
नेहरू ने चीन को यह कहकर जमीन दी कि यह अनुपजाऊ है मोदी जी ने कहा हम पाकिस्तान के पास हमारी जमीन का जो भी हिस्सा है उसे लेकर रहेंगे।
मुगल शासन काल में महिलाओं का सम्मान नहीं था मोदी जी ने कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को चुना जिन्होंने भारतीय सेना के शौर्य की गाथा दुनिया को बताई।हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं को सुरक्षा चाक चौबंद है ऑपरेशन सिंदूर से मोदी जी ने यह बता दिया है।
एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने कहा
आचार्य चाणक्य ने जैसे राजा के कर्तव्यों को लिखा माता अहिल्या बाई ने उसे चरितार्थ किया।जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने भी विषय रखा जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने समापन पर कहा माता अहिल्या बाई ने हम सब महिलाओं का गौरव बढ़ाया और सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री व उपस्थित अतिथियों का स्वागत मंच पर स्वागत हुआ भाजपा नेता शशांक सिंह ने अतिथियों का बड़े माले से स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रारंभ वंदे मातरम और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम में विधायक पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, बृजेश रावत, बंबा लाल दिवाकर, आशुतोष शुक्ला, अनिल सिंह, अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद रावत भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल उन्नाव नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ब्लॉक प्रमुख जिला पंचायत सदस्य प्रधान भाजपा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here