परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 25 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी।

0
28
Oplus_131072

उन्नाव।दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में सभी थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त परिवार परामर्श केन्द्र से 08 महिला थाना से 07,थाना बांगरमऊ, थाना सफीपुर, थाना बेहटामुजावर, थाना गंगाघाट से 02-02, थाना माखी व थाना कोतवाली सदर से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों में डॉ0 अवसार अली, डॉ0 सगीर अहमद, श्री रामसनेही यादव, श्री संजय चौरसिया एवं सहयोगी सलाहकार श्री अंकित सिंह, श्री शिवेन्द्र सिंह, डॉ0 शशि रंजना अगनिहोत्री, डॉ0 एस. केय पाण्डेय तथा पुलिस टीम में हेल्पडेस्क प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना रेखा सिंह, उ0नि0 श्री मिथिलेश वर्मा, उ0नि0 मधु श्रीवास्तव, हे0का0 कमलेश कुमारी, हे0का0 उपासना गुप्ता, म0का0 पूजा चौधरी, म0का0 लक्ष्मी, म0का0 मीनू, म0का0 सेविका, म0का0 नेहा शुक्ला, म0का0 सुमन यादव. म0का0 राधिका, म0का0 शीलू, म0का0 दुर्गेश, म0का0 शिखा का विशेष योगदान रहा।

देखें फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here