उन्नाव।रिमझिम इस्पात लिमिटेड के विभिन्न ठिकानों पर SGST विभाग की छापेमारी का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। विभाग की टीमें उन्नाव, कानपुर और जौनपुर में फैले कई ऑफिस और फैक्ट्रियों पर टैक्स चोरी और वित्तीय गड़बड़ियो के मामले में जांच कर रही हैं।
मुख्य बिंदु:
SGST विभाग की टीमें लगातार दूसरे दिन सक्रिय
उन्नाव, कानपुर (फजलगंज, आज़ाद नगर), जौनपुर के ठिकानों पर कार्रवाई
आधा दर्जन से अधिक फैक्ट्रियों और ऑफिसों की बारीकी से जांच
अब तक की कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त
कर अपवंचन और अकाउंटिंग गड़बड़ियों के कई सुराग मिले
सूत्रों के अनुसार, SGST अधिकारियों को बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी और कंपनी के बही-खातों में हेरफेर के साक्ष्य मिले हैं।
टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद कंपनी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।




