पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

0
38
Oplus_131072

उन्नाव।भाजपा कार्यालय उन्नाव में लोकमाता अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के क्रम में पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का सांसद साक्षी जी महाराज ने जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी विधायक सदर पंकज गुप्ता विधायक सफीपुर बंबा लाल दिवाकर के साथ उद्घाटन कर अवलोकन किया।
प्रदर्शनी और कार्यक्रमों के माध्यम से राजमाता के न्याय, धर्म और नारी सशक्तिकरण के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदर्शनी में माता अहिल्या बाई होलकर का जीवन परिचय, उनके धार्मिक योगदान, सामाजिक कार्यों सुशाशन और धर्म संतुलन उनके द्वारा स्थापित आदर्श और न्याय प्रिय शासन आर्थिक दृष्टिकोण के साथ उनके द्वारा किए गए कृषि विकास, किसान कल्याण, कृषि प्रशिक्षण और नवाचार, कुटीर उद्योग के माध्यम से माहेश्वरी साड़ियां का उत्पादन, उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यों विधवा महिलाओं के अधिकार महिला सेना गठन दलित पिछड़े आदिवासी समाज की भलाई के लिए किए गए कार्य, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उनके आदर्शों को शासन का आधार मान किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल के संयोजन में आयोजित प्रदर्शनी में जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा राकेश कृष्ण साहू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक पटेल, नवीन सिंह अवनीश शुक्ला, जैनेंद्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
कार्यालय प्रवास
सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर ने अपने निर्धारित कार्य दिवस पर पदाधिकारियों के साथ दिवस अधिकारी के रूप में भाजपा कार्यालय उन्नाव में उपस्थित रहकर समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण हेतु, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिला उपाध्यक्ष राकेश कृष्ण साहू, अनिल कुशवाहा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक पटेल, नवीन सिंह अवनीश शुक्ला, जैनेंद्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here