भारतीय जनता पार्टी कार्यालय उन्नाव में मंडल गठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

0
110
Oplus_131072

उन्नाव।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय उन्नाव में मंडल गठन को लेकर जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची प्रदेश मंत्री व भाजपा उन्नाव की जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने मंडल अध्यक्षों और उपस्थित पदाधिकारियों को गठन हेतु प्रदेश द्वारा गठन हेतु जारी किए गए निर्देशों को एक एक कर विस्तार से बताया।
जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने भी इस विषय में जानकारी प्रस्तुत की मंडल अध्यक्षों से कहा कोई हमारे पूर्व से कार्य कर रहे कार्यकर्ता कहीं छूटे नहीं।
उन्होंने बताया मंडल अध्यक्ष के अलावा 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष के साथ 31 कार्यकर्ता को कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। इसके साथ ही शक्ति केंद्रों का भी भी गठन किया जाएगा। सूची सर्वस्पर्शी हो महिलाओं को भी शामिल किया जाए कार्य करने वालों को प्राथमिकता दें।
बैठक में जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, आशीष बाजपेई अटल, प्रवीण सिंह नूतन, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, कृष्ण कुमार वर्मा, आनंद अवस्थी जिला मंत्री सविता रावत गिरीश वर्मा, बालाराव गुप्ता संदीप पाण्डेय, सुशील तिवारी, नवीन सिंह, मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here