बाढ़ से पूर्व तैयारियों के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

0
70

उन्नाव।विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में बाढ़ से पूर्व तैयारियों के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में बताया गया कि जनपद उन्नाव में दो नदियां क्रमशः गंगा एवं सई नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है, जिसमें गंगा के अन्तर्गत तहसील बांगरऊ, सफीपुर, उन्नाव एवं बीघापुर के गांव व क्षेत्र प्रभावित होते हैं। इसी प्रकार सई नदी से प्रभावित होने वाली तहसीलों में हसनगंज एवं पुरवा आते है। इस मौके पर डीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाविकों एवं ग्रामों का चिन्हांकन करते हुए बाढ़ कैम्प एवं चैकियों का चिन्हांकन कर लें। बाढ़ की स्थिति में भूसा, पानी, राशन किट, दवाईयां आदि की बाढ़ से पूर्व समुचित व्यवस्था कर ली जाए। इसके अतिरिक्त 10 जून से समस्त तहसीलों व जिला मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे के लिए क्रियाशील किए जाए। प्रत्येक तहसील स्तर पर बाढ़ से संबंधित व्हाट्स एप ग्रुप क्रियाशील कर लिए जाए। जिसमें प्रशासन, स्वास्थ्य, पुलिस, प्रधानों, नाविकों, बाढ़ आपदा मित्रों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों को जोडा जाए। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में चेतावनी की स्थिति में एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने की पूरी कार्य योजना तैयार कर ली जाए। उन्होने बाढ़ से संबंधित तहसीलवार समीक्षा करते हुए कहा कि जिन तहसीलों में जो भी कमियां हो उन्हे बाढ़ से पूर्व पूर्ण करा ली जाए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here