संवाददाता,घाटमपुर। सोमवार देर शाम से मंगलवार दोपहर तक 18 घंटे से जाम से जूझता रहा है। यमुना पुल से लेकर अलियापुर टोल प्लाजा तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम का प्रमुख कारण जल्दबाजी में विपरीत दिशा में घुसे वाहनों से जाम के हालात बन गए। धीरे धीरे जाम बढ़ता गया। और वाहनों की लाइन बीस किलोमीटर लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और टोल टीम की टीम जाम खुलवाने में जुटी रही। कानपुर सागर हाइवे पर देर रात यमुना पुल से जाम लगने की शुरुआत हुई। यहां एक विपरीत दिशा से आई एक कार से जाम लगना शुरू हो गया। इसके साथ जल्दबाजी के चक्कर में दोनो ओर वाहनों की कतार लग गई। घाटमपुर से हमीरपुर की ओर जा रहे खाली डंपर और ट्रक चालक जल्दबाजी में ओवरटेक करते हुए विपरीत दिशा पर जाकर खड़े हो गए। जिससे हाइवे पर दोनों लाइन पर आवागमन बाधित हो गया। जिसके बाद जाम बढ़ता चला गया। जाम में फंसे राहगीरों ने पुलिस को फोनकर जाम लगने की सूचना दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची सजेती पुलिस और टोल प्लाजा की टीम ने यहां पर वाहनों को वापस करवाकर एक एक लाइन चलाना शुरू किया। तकरीबन 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाइवे पर यातयात बहाल हो सका। घाटमपुर निवासी लक्ष्मण सिंह, अनुज, अमित, रामजी, अवधेश ने बताया की वह हमीरपुर स्थित अपने रिश्तेदारी में गए थे। वहां से देर रात वापस लौट रहे थे। वह टोल प्लाजा निकलते ही जाम में फंस गए। लगभग चार घंटे जाम में जूझने के बाद वह घाटमपुर पहुंच पाए कानपुर देहात के खेड़ा सनाया निवासी रोहित प्रजापति ने बताया कि सोमवार शाम 5 बजे बारात लेकर पड़ोसी गांव अनंतराम पुरवा से बांदा के लिए निकले थे जैसे ही आनूपुर पहुंचे जाम में फंस गए तकरीबन 1 बजे रात को बारात लेकर बांदा पहुंचे रात वापसी होना था लेकिन मंगलवार जाम से जूझते हुए सुबह 10 बजे आनूपुर मोड़ वापस हो पाए इस दौरान सैकड़ों लोग जाम से जूझते रहे! सजेती थानाध्यक्ष कमलेश राय ने बताया कि देर रात यातयात बहाल कराया गया था, लेकिन दोबारा ट्रक खराब होने के चलते जाम के हालात बन गए। कड़ी मशक्कत से हाइवे का यातायात बहाल कराया गया है।
देखे फोटो।