सरसौल। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए कानपुर अंतर्गत थाना महराजपुर में स्थित ग्राम हाथीपुर निवासी सीमेंट कारोबारी संजय द्विवेदी के घर भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी पहुंच कर परिवार जनों से मुलाकात करते हुए दिवंगत शुभम द्विवेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
शोक सभा में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि देकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
इस दुख की घड़ी में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुभम के परिवाजनों को ढांढस बंधाते हुए शुभम द्विवेदी को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए सरकार से सहमति भी जताई।
भगवती मानव कल्याण संगठन से प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा कि आंतकियों ने पहलगाम में कायराना हरकत करते हुए देश में भय का माहौल बनाने का प्रयास किया, जिसकी हम सभी कड़ी निंदा करते है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी भारत सरकार से आंतकवाद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते है।
इस मौके पर शशिकला मिश्रा, चंद्रेश सिंह, रमा सिंह, अवधेश गुप्ता, ज्ञानेश तिवारी, अनूप बाजपेयी, अर्चना पांडेय, मनोरमा गुप्ता, पूनम दीक्षित, प्रशांत सोनी, प्रीती सोनी, श्रवण कुमार, मनु पांडे, रानू तिवारी, अंकित सिंह, रानी तोमर, सोनू सिंह, मिथिलेश शुक्ला, रामनरेश साहू, उषा शुक्ला, नवीन शुक्ला, अरविंद मिश्रा, उर्मिला निगम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देखे फोटो।