अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बाबा बुद्धेश्वर धाम में सुंदरकांड पाठ हवन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन

0
36
Oplus_131072

बांगरमऊ,उन्नाव।ब्राह्मण परिवार द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बाबा बुद्धेश्वर धाम में सुंदरकांड पाठ हवन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य पंडित रामदेव शास्त्री भागवत आचार्य सतीश त्रिपाठी जी ने अपने शिष्यों के साथ मंत्र उच्चारण के बीच भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। उसके पश्चात भगवान परशुराम के चित्र पर सर्वप्रथम बाबा बुद्धेश्वर मंदिर के महान श्री सेवा चैतन्य ब्रह्मचारी पुजारी जी महाराज ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती उतार कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत हवन में बढ़-चढ़कर महिलाओं एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया। उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। ब्राह्मण परिवार के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट संजीव त्रिवेदी, ऋषि बाजपेई, सुधीर कुमार मिश्रा सिद्धू, वीरेंद्र अवस्थी, अवधेश द्विवेदी, पिंटू तिवारी, विमल चंद शुक्ला, पंडित श्री ओम नारायण अग्निहोत्री, धीरेंद्र शुक्ला, गिरीश चंद्र शुक्ला, करुणा शंकर तिवारी, वैभव शर्मा, दिनेश अग्निहोत्री टप्पू एवं अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें ओम नारायण श्रीवास्तव, अनिल रस्तोगी, कल्लू हलवाई, अजय तिवारी, अवधेश मिश्रा, संतोष गुप्ता आदि का सराहनीय सहयोग रहा। इस मौके पर जगत नगर की प्रधान अल्वी मिश्रा, रोहित पांडेय, हिमांशु दीक्षित, मनोज बाजपेई, हरि शरण तिवारी, स्नेहलता शुक्ला, सत्यवती तिवारी, प्रियंका अवस्थी, मनोरमा, कुशमेष शर्मा, कुशल तिवारी, रमाकांत तिवारी, वैद्य जी अशोक त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here