शिव पंचायतन मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा के साथ छह बटुकों का जमालुद्दीन पुर गाँव में हुआ यज्ञोपवीत

0
29
Oplus_131072

बांगरमऊ, उन्नाव।तहसील सफीपुर क्षेत्र के ग्राम जमालुद्दीन पुर गांव में श्री मणि महादेव के प्राचीन मंदिर में पंच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ। आज अंतिम दिवस पर श्री शिव पंचायतन ,राधा कृष्ण ,गायत्री जी ,श्री हनुमान जी ,श्री बट्टू भैरव जी, एवं शनि महाराज की मूर्तियों की स्थापना आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा कराई गई। इसके पश्चात छह बटुकों का वैदिक विधि विधान से यज्ञोपवीत संस्कार आचार्य ऋषिकांत मिश्रा शास्त्री के सहयोगियों द्वारा संपन्न कराया गया । जिसकी अध्यक्षता स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी जी ने की। कार्यक्रम के आयोजक रजोल तिवारी मुख्य यजमान गोपाल बाजपेई के अलावा क्षेत्र के समस्त सहयोगियों द्वारा कार्यक्रम में हिस्सा लेकर संपन्न कराया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here