कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों में बांटा गया भोजन

0
21

उन्नाव।कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन द्वारा दी गई पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि एवं जरूरतमंदों में बांटा गया भोजन।
सामाजिक संस्था कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन द्वारा आज रेलवे स्टेशन पर पहलगाम में आतंकी हमलों में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्र भानू ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कर्म क्रांति परिवार द्वारा कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिवार के लिए की गई मांग का समर्थन किया एवं नगर पालिका अध्यक्ष का समर्थन पत्र कर्म क्रांति के पत्र के साथ लगा कर शासन तक भेजने की बात कही।फाउंडेशन द्वारा आज 132 वा निशुल्क भोजन वितरण पूर्ण किया गया जिसमें 250 से ज्यादा जरूरतमंदों ने भरपेट भोजन किया।संस्था के अध्यक्ष चेतन मिश्रा ने कहा आज की सेवा पहलगाम पीड़ितों को समर्पित की जाती है।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा० के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी विजय ,व्यवसाई जितेन्द्र दीक्षित जीतू ,अवनीश कुमार राय ,संजय सिंह ,नीरज श्रीवास्तव ,ऋषि तिवारी,राकेश कुमार ,रवि नारायण,सरिता शुक्ला ,आरती वर्मा ,नीतू तिवारी ,रेनू वर्मा,अमन त्रिपाठी ,बसंत लाल ,साहिल ,मनोज दुबे ,संजय कुशवाहा आदि लोग शामिल रहे ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here