पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगो की आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी

0
65
Oplus_131072

असोहा,उन्नाव।धर्म पूंछ के मारा है घर मे घुस कर मारंगे , के नारे लगाते हुए भाजपाइयों व आरएसएस के लोगो ने पाकिस्तान का पुतला फूँकते हुए विरोध जताया साथ ही दिवंगत हुए लोगो की आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी ।
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में धर्म पूंछ कर गोलियां चलाई जिसमे दर्जनों जाने चली गई , लोगो का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा । आज शनिवार दोपहर 3 बजे असोहा कस्बे में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शुक्ल के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो ने हांथो में पाकिस्तान मुर्दाबाद , आतंकवाद मुर्दाबाद के स्लोगन लिये हुए मुसलमानों से बैर नही पाकिस्तान तेरी खैर नही , हिंदुस्तान जिंदाबाद आतंकवाद पर करो प्रहार अब और नही सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाते हुए भाजपा कार्यालय से जुलूस निकाल कर ब्लॉक मुख्यालय के सामने आतंकवाद का पुतला जलाया गया । उसके बाद सभी लोगो ने मृत हुए लोगो को दो मिनट का मौन रखते हुए श्रदांजली दी । इस दौरान भाजपा नेता संजय शुक्ल ने इस कायराना हरकत पर बोलते हुए कहा कि अब समय आ गया कि आर पार की लड़ाई कर आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाए ताकि देश मे किसी की जान न जाए तथा अमन चैन बना रहे । इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी सुनील सिंह , स्वयं प्रताप सिंह,बलराम तिवारी , अनुज शुक्ल ,भाजपा कार्यकर्ता सुभेन्द्र सिंह, आकाश विश्वकर्मा , डॉ०पुत्तन शुक्ला,प्रमोद शुक्ल , रवि तिवारी,झंडा रावत , सम्राट मिश्र , पप्पन सिंह , त्रिभुवन त्रिपाठी , उमेश पाल,हिमांशु द्विवेदी,अंकित शुक्ला, अमित शुक्ला, राजेन्द्र यादव,जीतू सोनी, बब्लू शुक्ला, रामखेलावन कोरी, शिवनारायण विमल,राजू रावत,शिवा अवस्थी,अरूण शर्मा,बिसम्भर रावत,सुनील रावत , रामशंकर यादव,रजोल शर्मा, शना द्विवेदी आदि सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपाई रहे ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here