जम्मू कश्मीर पहलगाम के आतंकी हमले से आक्रोशित व्यापारियों ने युवाओं संग निकाला कैंडल मार्च, और कहा सरकार आतंकियों को कड़े से कड़ा जवाब दे

0
32
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर। बीते दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 पर्यटकों को लेकर शुक्रवार को पतारा कस्बे में व्यापारियों संग युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया है। युवाओं ने मांग की है, कि सरकार उनकी बातों को सुने और इस आतंकवादी संगठन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। कार्रवाई ऐसी हो जो मिसाल बनकर रह जाए।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के कानपुर सागर हाइवे पर पतारा कस्बे में बीते दिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटको की मौत के बाद युवाओं और व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया है। युवाओं और व्यापारियों ने यहां अपने हाथों में कैंडल लेकर कैंडल मार्च निकाला है। कैंडल मार्च लगभग 2 किमी.तक चला इस दौरान यहां भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, वंदे मातरम,आदि नारे लगाते रहे। युवा कानपुर सागर हाइवे से होते हुए तिलसड़ा मार्ग के रास्ते गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए कानपुर सागर हाईवे पर पहुंचे इसके बाद हाईवे पर स्थित डाक खाने के सामने जहां पर उन्होंने शुभम द्विवेदी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर कैंडल मार्च का समापन किया। इस दौरान कैंडल मार्च में आसपास गांवों से सैकड़ो की संख्या में युवा मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here