असोहा ब्लॉक के अजयपुर गांव की दो बेटियों ने किया कमाल, बनीं IAS अधिकारी,बड़ी बहन सौम्या को मिली 18वीं रैंक, छोटी बहन सुमेघा को 253वीं रैंक

0
176
Oplus_131072

उन्नाव।जिले के असोहा ब्लॉक स्थित अजयपुर गांव की बेटियों ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। दिल्ली में रहने वाले शिक्षक राघवेंद्र कुमार मिश्रा की दो बेटियों ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है।
सौम्या मिश्रा: एसडीएम से सीधी IAS अधिकारी
बड़ी बेटी सौम्या मिश्रा पहले ही 2021 में पीसीएस परीक्षा में चयनित होकर एसडीएम के रूप में मिर्जापुर में कार्यरत थीं।
उन्होंने नौकरी के साथ ही IAS की तैयारी जारी रखी और चौथे प्रयास में ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल कर ली।
सौम्या की इस उपलब्धि से परिवार और गांव में गर्व और खुशी की लहर है।
सुमेघा मिश्रा: दूसरे प्रयास में बनीं IAS
सौम्या की छोटी बहन सुमेघा मिश्रा ने भी अपने दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर ली।
उन्हें 253वीं रैंक प्राप्त हुई है और अब वह भी भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होंगी।
27 वर्षों से दिल्ली में बसे हैं राघवेंद्र कुमार मिश्रा
मूलतः अजयपुर गांव निवासी राघवेंद्र मिश्रा पिछले 27 वर्षों से दिल्ली में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को शिक्षा और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
गांव में खुशी का माहौल
बेटियों की सफलता की खबर जैसे ही गांव पहुंची, अजयपुर में जश्न का माहौल बन गया।
ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी ज़ाहिर की।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here