संवाददाता,घाटमपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर 12:52बजे कानपुर नगर की तहसील घाटमपुर में गांव लहुरीमऊ स्थित नयवेली पावर प्लांट पहुंचे जहां पर उन्होंने कंट्रोल यूनिट सहित विभिन्न जगहों का भौगोलिक निरीक्षण कर अधिकारियों से विधिवत जानकारी ली।
नेयवली पावर प्लांट में 660 मेगावाट की तीन इकाइयों से बिजली का उत्पादन होगा। पहली यूनिट 13 दिसंबर 2024 को शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को कानपुर के दौरे में आने पर पावर प्लांट का विधिवत उद्घाटन कर सकते हैं।
सीएम योगी दोपहर 12:52 बजे नयवेली पावर प्लांट पहुंचे। यहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्लांट के अधिकारियों ने सीएम योगी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री 25 मिनट तक प्लांट में रहे। इसके बाद वो हेलीकाप्टर से पनकी पावर प्लांट के लिए रवाना हो गए।
पावर प्लांट के मुख्य द्वार पर CISF कर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच प्रवेश को लेकर नोक झोंक हुई CISF कर्मी कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेन्द्र पासवान की सूची के अनुसार ही कार्यकर्ताओं को अंदर प्रवेश दे रहे थे। सूची में नाम न होने के कारण कई कार्यकर्ताओं को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।


देखे फोटो।