पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी कर्मचारियों ने सतर्कता आग पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं

0
113
Oplus_131072

बिंदकी,फतेहपुर।पेट्रोल पंप पर तेल डालते ही अचानक बाइक में आग लग गई। आग लगने की घटना से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए अग्निशामक यंत्र से तुरंत आग पर काबू पा लिया। जिससे लोगों ने राहत महसूस की। खुशकिस्मती रही कि कोई हताहत नहीं हुआ केवल बाइक जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार नगर के ललौली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप में रविवार को दिन में करीब दो बजे अचानक एक बाइक में आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि पेट्रोल

पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग को बुझाता कर्मी।

पंप के कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए अग्निशामक यंत्र से आग बुझाने का काम किया। जिससे आग पर तुरंत काबू पा लिया गया वरना दुर्घटना बड़ी हो सकती थी। मामला जानलेवा भी हो सकता था। केवल बाइक का नुकसान हुआ है। बाकी कोई कर्मचारी या अन्य व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। बताया जाता है कि कुछ युवक बाइक लेकर पेट्रोल डालने पेट्रोल पंप आए थे बताया जाता है कि बाइक बहुत दूर से चलकर आई थी जिसके चलते बाइक का इंजन बहुत गर्म था। जैसे ही पेट्रोल डाला गया बाइक में आग पकड़ ली।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here