उन्नाव।बांगरमऊ नगर के मोहल्ला खतरियाना स्थित संतोषी माता मंदिर में देवी संतोषी माता का वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर देवी मां की प्रतिमा व मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रातः काल सर्वप्रथम आचार्य राजकुमार द्विवेदी द्वारा वैदिक मंत्रों के द्वारा देवी जी हवन पूजन कराया गया। इसके पश्चात कन्या पूजन कर कन्या भोज कराया। कन्या भोज पश्चात भंडारा प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर महिलाओं द्वारा देवी मां के भक्ति कीर्तन भजन गाकर मईया के जयकारे लगाए।
सायंकालीन बेला में माता जी की चौकी लगी। देर रात तक कीर्तन भजन भक्तों द्वारा किए जाते रहे। देवी जी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु भक्तों में सायं से प्रसाद वितरित किया जाता रहा। रात्रि 11:00 बजे माता रानी की महाआरती पश्चात प्रसाद वितरण कर माता का जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस मौके पर मुख्य रूप से संजीव त्रिवेदी एडवोकेट सपत्नीक मंदिर के पुजारी सक्षम शुक्ला एवं प्रियंका अवस्थी व श्रीमती गीता सिंह, सुधीर कुमार मिश्रा सिद्धू ,अनमोल श्रीवास्तव, विनमोल श्रीवास्तव ,श्रीमती रेखा अग्रवाल ,स्नेह लता शुक्ला ,श्री संतोष गुप्ता ,डॉक्टर प्रदीप रस्तोगी, चौधरी अनूप सिंह व ओम नारायण श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहकर अपना सहयोग प्रदान किया ।
देखे फोटो।





