भाजपा के कैंप कार्यालय में हुई एक राष्ट्र एक चुनाव की बैठक ,कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल

0
36
Oplus_131072

उत्तर प्रदेश, उन्नाव।सदर विधायक पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर आज भाजपा के कैंप कार्यालय पर सामाजिक संस्थाओं की बैठक हुई जिसमें विभिन्न समाजसेवी संस्थानों को आमंत्रित किया गया इसी बीच कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष चेतन मिश्रा को भी मंच पर आकर बोलने हेतु आमंत्रित किया गया इस बीच चेतन ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए इस योजना और कानून की प्रशंशा की साथ ही पूर्ण सहमति के लिए इस बिल का समर्थन किया वही संस्था के सदस्य अंबुज मिश्रा और सह महामंत्री हरदेवेंद्र ने इस बिल के बारे में विस्तार सभी को जानकारी दी
इस मौके पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने एवं भाजपा कार्यकर्ता नवीन सिंह वह नगर अध्यक्ष अवनीश ने टीम के सभी पदाधिकारियों का कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आभार व्यक्त किया।इस मौके पर संस्था से रेनू वर्मा, नीतू तिवारी ,सरिता शुक्ला,जयंती शुक्ला ,फौजी संजय कुशवाहा ,फौजी संजय सिंह ,अवनीश कुमार ,रवि वर्मा ,आदि लोग शामिल रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here