नेशनल हेराल्ड घोटाले में कांग्रेस का जलाया पुतला कांग्रेस है चोर पार्टी, देश को ले गई गर्त में : मधुराज

0
31
Oplus_131072

फतेहपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस द्वारा किए गए नेशनल हेराल्ड घोटाले के संबंध में कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने बताया कि देश को गर्त में धकेलने वाली पार्टी कांग्रेस ही है। जिसने घोटाले के ऊपर घोटाले किए हैं। देश को पिछड़े देशों की श्रेणी में खड़े करने का काम कांग्रेस पार्टी ने ही किया है।
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐसे दल, ऐसे राष्ट्र विरोधी नेताओं का गगन भेदी नारों से विरोध करता रहेगा। उन्होंने कांग्रेस पर हेराल्ड के अलावा अन्य कई घोटाले के भी आरोप लगाए। युवाओं ने कांग्रेस को चोर पार्टी कहते हुए सड़कों में उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य रुद्र मिश्रा, जिला संयोजक प्रसून तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, नगर अध्यक्ष किशन शुक्ला, घनश्याम राजपूत, इमरान, राज पांडेय, अभय द्विवेदी, जय यादव, दीपक वाल्मीकि, रिंकू पुरी, रचित विश्वकर्मा, केतन विश्वकर्मा, शोभित, सोनू सविता, अभिषेक सैनी, अफाक अली, दानिश, एहसान आदि तमाम युवा मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here