उन्नाव ।बांगरमऊ नगर के पश्चिमी छोर स्थित ऐतिहासिक बाबा बोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सुंदरेश्वरी सेवा समिति भड़सर नौशहरा के तत्वावधान में आज सोमवार को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। आयोजन में समिति के संरक्षक एवं स्थानीय संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्राचार्य पंडित शशि नाथ अवस्थी ने अपने सहयोगी आचार्यों द्वारा 111 बटुकों का संस्कार संपन्न कराया गया।
नगर एवं क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवियों के सहयोग से आयोजित सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में सर्वप्रथम सभी बटुकों को भरुआ खिलाई गई। फिर सभी बटुकों का मुंडन कराया गया। अंत बेदी पर बैठाकर बटुकों ने यज्ञ में आहुतियां समर्पित कर भगवान शिव के समक्ष गायत्री मंत्र की दीक्षा प्राप्त की। यज्ञोपवीत संस्कार संपूर्ण होने पर सभी बटुकों एवं उनके परिजनों तथा आचार्यों के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। यज्ञोपवीत संस्कार में जिले से विभिन्न क्षेत्रों के अलावा लखनऊ, हरदोई, कानपुर व दिल्ली आदि सुदूर शहरों एवं जिलों के बटुकों ने भाग लिया। आयोजन संपन्न कराने में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता, क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राम जी गुप्ता, सपा नेता डॉ शशांक शेखर शुक्ला, सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव संजीव त्रिवेदी एडवोकेट, मुन्नू सिंह भंडारी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल एडवोकेट, विनोद दीक्षित, राजू मिश्रा, ओम नारायण श्रीवास्तव, अशोक त्रिवेदी, चौधरी आशीष सिंह गोलू भैया, अमरेंद्र अवस्थी, सोनू अवस्थी व भूपेंद्र अवस्थी तथा सुधीर कुमार मिश्र सिद्धू आदि ने सहयोग प्रदान किया।
देखे फोटो।





