उन्नाव।कस्बा मियाँगंज में आपसी भाईचारे के लिये प्रसिद्ध सूफी सन्त करीमुल्ला शाह दादा मियाँ व नईमुल्लाह शाह का शालाना उर्स मुल्क में अम्नो सलामती, तरक्की भाईचारे की दुआ के साथ सम्पन्न हुआ। नूरानी जलवों के साथ गागर दरगाह के सज्जादानशीन अफजल मियाँ के घर से उठी और बस्ती का गस्त करते हुए आस्ताने आलिया पर पहुंची फिर महफिले शमा का आगाज हुवा कव्वालों में अब्दुल कादिर, कौनेन वारसी, मोईन चिश्ती ने अपने कलाम पेश किए, कलाम सुनकर महफ़िल झूम उठी। सज्जादानशीन अफजल मियाँ ने सभी सभी को तबर्रूक तकसीम किया। इस दौरान खानकाहे हक्कानिया के सज्जादानशीन अनवर रहमान जिलानी सफ़वी, पेश ईमाम हाफिज़ गुलाम वारिस, जिला पंचायत सदस्य फरान रहमान सफ़वी, फैशल रहमान सफवी, अरबाब सफ़वी, मो० असद अंसारी लेखपाल, शकील शेख, हाफिज़ वस्सी, यादगार हुसैन, शकूर अंसारी, सलमान अंसारी, समाजसेवी शीबू अहमद, अनवार अंसारी, दिलशाद अंसारी, शेरू अंसारी, आवेश अख्तर, गुड्डू खान, मोईज अंसारी, ज़ियाउल हक अंसारी, इखलाख, रुक्सार, अबूबक्र अंसारी, जावेद अंसारी, खालिद अंसारी, हसनैन अंसारी, राहिल अंसारी, जुनेद सुल्तानी, खालिद नाज आलम, एजाज अंसारी, शफीक, सलाम खान मोनू, शमशाद खान, अरसलान खान, साफैज़ खान बाबू, अरमान खान हारून, विवेक, सुमित जयसवाल, दीपक, तालिब हुसैन, रूबी पहलवान, जाकिर हुसैन, गुलशाद अंसारी, फ़ज़ीउर्रहमान सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




