असोहा, उन्नाव।बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर लक्ष्मी फाउंडेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा असोहा क्षेत्र के गांव रायपुर,तूरी में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया। वहीं गांव के आधा सैकड़ा छोटे बच्चो को उपहार स्वरूप खिलौने, मिठाई वितरित की गई।संस्था के चेयरमैन अनिल कुशवाहा ने बताया कि हमारी संस्था सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर हिस्सा लेती है।बच्चों ,बुजुर्गो का विशेष ध्यान दिया जाता है।साथ ही जरूरत मंदो को हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाता है।उन्होंने बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का हम सभी को पालन करना चाहिए।बाबा साहब ने सभी वर्गों को शिक्षा ग्रहण करने का मंत्र दिया था। इसलिए हम सभी को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा अवश्य देनी चाहिए।
इस दौरान अजय ,शिवम ,मोहन ,नंद किशोर ,सुषमेश,शुभम,आशू,लक्की ,सरवन आदि लोग मौजूद रहे।




