परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 27 विवादित जोड़ो की सकुशल की गयी विदाई

0
39
Oplus_131072

उन्नाव।दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में सभी थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त परिवार परामर्श केन्द्र से 07, महिला थाना से 06, थाना गंगाघाट से 05, थाना सफीपुर व थाना सोहरामऊ से 02-02, थाना बारासगवर, थाना असोहा, थाना औरास, थाना अचलगंज व थाना बांगरमऊ से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र समिति डा0 आशीष श्रीवास्तव, डॉ0 अवसार अली, डॉ0 सागीर अहमद, श्री अबरार हुसैन,श्री मनीष सिंह सेंगर,श्री संजय चौरसिया, श्रीमती शिल्पी श्रीवास्तव,श्रीमती तबस्सुम नफीस व सहयोगी श्री अंकित सिंह,श्री शिवेन्द्र सिंह तथा पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक परिवार परामर्श केन्द्र श्रीमती संतोष कुमारी सिंह, प्र0नि0 महिला थाना श्रीमती रेखा सिंह, उ0नि0 श्री ज्ञान सिंह, म0का0 पूजा चौधरी, म0का0 पूजा यादव, म0का0 प्राची चौहान, म0का0 सोनी मिश्रा, म0का0 तरुण, म0का0 लक्ष्मी सिंह, म0का0 कंचन कटियार, म0का0 रीता, म0का0 दीपा, म0का0 साधना, म0का0 शकुंतला, म0का0 मीनू,म0का0 शीलू पाल का विशेष योगदान रहा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here