संवाददाता,घाटमपुर।विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता कानपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष उपेन्द्र पासवान ने किया कार्यक्रम
शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण से हुआ। आयोजन में मुख्य अतिथि राधेश्याम पाण्डेय ने भाजपा के संगठनात्मक ढांचे पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायक है। पार्टी का लक्ष्य भारत को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। पाण्डेय ने भाजपा की ‘पंच निष्ठा’ का भी उल्लेख किया। इसमें राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, सामाजिक-आर्थिक विकास, सर्वधर्म समभाव और मूल्य पर आधारित राजनीति शामिल है। कानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने कहा कि भाजपा ने सेवा और सुशासन के मूल मंत्र से राजनीति में नया मानदंड स्थापित किया है।भाजपा ने सेवा और सुशासन के मूल मंत्र से राजनीति में नया मानदंड स्थापित किया है। समापन पर जिलाध्यक्ष उपेन्द्र पासवान ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य संगठन की असली ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पिछले 8 वर्षों की जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन वेदव्रत सचान ने किया।सम्मेलन में प्रमुख रूप से घाटमपुर ब्लॉक प्रमुख इंद्रजीत सिंह कछवाह पतारा ब्लॉक प्रमुख पति अजय सिंह सेंगर, बबलू पासवान, कार्यक्रम सहसंयोजक राजेश सिंह, संदीप बाजपेई, विजय सचान कमलेश त्रिवेदी, अमोल सिंह, रजनी कटियार, सीमा मिश्रा,अंजलि तिवारी, श्रीकृष्ण मिश्रा, अनूप अवस्थी, अवनीश साहू, आशीष पाठक, सोनू सिंह तोमर, बीपी सिंह, रोहित सोनी, राकेश चौधरी, हरिओम पांडेय, संदीप तिवारी, शोभित सेंगर, विकास सैनी डॉ.रणवीर सचान जय प्रकाश प्रजापति सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देखे फोटो।