सरसौल,कानपुर। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरसौल ब्लॉक में सोमवार को खुली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना सिंह तोमर के द्वारा की गई अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे,
बैठक कार्यक्रम में 62 ग्राम पंचायतों के प्रधान और बीडीसी सदस्य शामिल भी कार्यक्रम में शामिल हुए, और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा अपने अपने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अनीता ने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाई जा रही जन उपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी दी ,पशुपालन विभाग की जानकारी डॉ. दिनेश कुमार ने दी। नायब तहसीलदार आशीष पटेल ने राजस्व विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।चर्चा के दौरान ग्राम प्रधानों द्वारा पानी की समस्या के बारे में अवगत कराया गया, प्रधानों द्वारा लाभार्थियों को पेंशन न मिलने का विषय में भी नाराजगी दर्ज कराई गई, इसी क्रम में, राशन कार्ड में अपात्र का चयन होने पर जांच कराने की मांग की गई।

ब्लॉक प्रमुख के द्वारा समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी निशांत राय को कार्रवाई के निर्देश दिए।




