कानपुर। एन जे ऍफ़ सी एक्सल एंटरटेनमेंट के तत्वाधान में बन रही फिल्म रोजा की मशहूर भोजपुरी मुख्य अभिनेत्री आम्रपाली दुबे फिल्म रोजा की प्रोमोशन करने कानपुर के किदवई नगर आई जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया वही भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने पत्रकार वार्ता में बताया की रोज़ा फिल्म में वो रोज़ा का किरदार निभा रही है।
रोज़ा एक ऐसी लड़की की कहानी है जो मायके और ससुराल दोनों जगह से हार जाने के बाद भी समाज की अबला महिलाओ को साथ ले कर एक बड़े समूह के साथ देश की प्रगति में अपना साथ देती है ये फिल्म आज की अबला महिलाओ के संघर्ष को प्रदर्शित करती है जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओ को मजबूर नहीं मजबूत बनाना है।
यह फिल्म समाज की कमजोर महिलाओं को प्रेरणा देती है, कि इरादे मजबूत है तो सफलता भी मिलेगी।
फिल्म में त्रिपल तालाक को दर्शाया गया है, यह फिल्म आज की अबला महिलाओं के संघर्ष को प्रदर्शित करती है। उन्होंने यह भी कहा कि वह कानपुर से बहुत प्रेम करती है।
मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा कि कानपुर शहर की मजेदार चाट के बारे में बहुत सुना है अगर मौका मिला तो खाकर जाऊंगी उन्होंने वक्फ बिल के पास होने की भी काफी तारीफ किया।
इस अवसर पर फिल्म निर्माता अमित प्रताप सिंह,निर्देशक इश्तियाक शेख (बंटी),अभिनेत्री ज्योति मिश्रा, प्रोजेक्ट हेड हिमांशु पाण्डेय,वी.पी सिंह,अभिषेक पाण्डेय (मोनू) मोहित शुक्ला सहित आदि लोग मौजूद रहे।




