धूमधाम के साथ मनाई ईदः एक दूसरे के गले मिलकर दी बधाई,बच्चों ने ACP से मिलाया हाथ, बोले- पुलिस अंकल ईंद मुबारक, सुरक्षा दृष्टिगत से पुलिस बल रहा तैनात

0
37
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।नगर समेत आसपास के क्षेत्र में ईद का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। ईद मुस्लिम धर्म का सबसे बड़ा पर्व होता है। यह पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस पर्व में एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाइयां देते है।
नगर स्थित ईदगाह में लोगों में एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इसी क्रम में घाटमपुर, सजेती के बरीपाल, लहुरीमऊ, बीबीपुर अकबरपुर निबियाखेड़ा व बिधनू क्षेत्र के रमईपुर, मझावन, सेनपश्चिम पारा में ईद का त्योहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। घाटमपुर शहर काजी सरताज रजा ने बताया कि, मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में ईद-उल-फितर का उत्सव शुरू हुआ। बताया गया कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इस जीत की खुशी में सभी का मुंह मीठा कराया गया था, मुस्लिम भाई इस दिन को मीठी ईद या ईद-उल-फितर के रुप में भी मनाते हैं! इस दिन हर घर में सेवाइयां बनती है और तरह-तरह के पकवानों के साथ मेहमानों के साथ गले मिलकर स्वागत किया जाता है और ईद के चांद के सामने दुआएं पढ़ी जाती हैं।इस पवित्र दिन का हर मुस्लिम को इंतजार रहता है। सभी अपने प्रियजनों से गले लग उन्हें ईद की मुबारकबाद देते हैं। साथ ही,पुराने गिले-शिकवे भी मिटा देते हैं। ईद का त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है।
ईद का त्योहार साल में रमज़ान के महीने के बाद आता है और इस दिन का मुस्लिम धर्म के लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। क्योंकि यह त्योहार रमजान के पूरे महीने रोजे रखने, अल्लाह की इबादत करने के बाद नसीब होता है। इस दिन सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं, ईद की नमाज़ अदा करते हैं और स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर आपसी सौहार्द के साथ एक दूसरे के गिले शिकवे मिटाकर गले मिलकर बधाईयां देते हुए स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लेते हैं।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here