नवागंतुक डीसीपी ने किया सजेती थाना की किया औचक निरीक्षण, नवरात्रि और रमजान की सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0
30
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।दक्षिण क्षेत्र के नवागंतुक डीसीपी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने रविवार की देर शाम घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार के साथ सजेती थाने का औचक निरीक्षण किया डीसीपी ने थाने के विभिन्न हिस्सों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने थाना भवन,कंप्यूटर कक्ष और भोजनालय कक्ष की जांच की। नव निर्मित थाना भवन का भी जायजा लिया। इसके अलावा आईजीआरएस और अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टर अभिलेखों की जांच कर थानाध्यक्ष कमलेश राय के कार्य की कुशलता की सराहना की
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी मामले में यूपी में सजेती थाना की प्रथम पोजीशन पाए जाने पर थानाध्यक्ष सहित हेड मुहर्रिर की कार्यकुशलता की तारीफ करते हुए आगामी त्योहारों नवरात्रि और रमजान के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here