अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक का किया गया आयोजन

0
51
Oplus_131072

कानपुर। नगर निगम कर्मचारी संघ के 25 सूत्री मांग पर नगर आयुक्त के निर्देश पर आज अपर नगर आयुक्त आवेश खान के अध्यक्षता से बैठक हुई जिस पर संघ के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर आयुक्त महोदय के निर्देश पर बैठक बुलाई गई है जिसमें सम्बंधित बिंदुओं पर वार्ता हेतु वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुए जिसमें मुख्य रूप से नगर स्वस्थ अधिकारी, मुख्य नगर लेखा परीक्षक एवम प्रभारी भंडार आदि को फोन से बुलाने के बाद भी नहीं आने पर कुछ ही बिंदुओं पर चर्चा हुई।

अपर नगर आयुक्त ने कहा कि अनुपस्थित अधिकारियों की सूचना नगर आयुक्त को भेज दिया जाएगा।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अब बैठक नगर आयुक्त की अध्यक्षता में होगी तभी समस्याओं का समाधान हो पाएगा।

बैठक में मुन्ना हजारिया अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा महामंत्री, नीलू निगम उपाध्यक्ष, नरेंद्र खन्ना, शिव शंकर मिश्रा, मुन्ना पहलवान, गोकुल आनंद, पंकज शुक्ला, दिनेश गुप्ता प्रमुख रुप से उपस्थित थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here