प्रभु धाम में सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का किया गया आयोजन

0
74
Oplus_131072

कानपुर। आचार्य नगर स्थित प्रभु धाम में बड़े ही धूमधाम के साथ सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ में आने वाले श्रद्धालुओं का द्वार पर चंदन तथा तिलक लगाकर भव्य स्वागत करते हुए विधि विधान पूर्वक स्थान ग्रहण कराया गया।

प्रभु राम और हनुमान के चित्रों के समक्ष बैठकर हनुमान भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया। प्रभु श्री राम, हनुमान तथा भगवान भोलेनाथ के मनमोहक भजन संध्या भी आयोजित की गई।
इस भजन संध्या में गुजरात के वलसाड स्थित शांति मंदिर मंगोद से पधारे स्वामी प्रकाशा नंद ने अपने टीम के सदस्यों अनुज डंगवाल, सुभाष गर्गोटी, नीरज शर्मा, देवेश ओझा के साथ सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मनमोह लिया।
प्रकाशा नंद महाराज ने बताया कि उनके आश्रम द्वारा वह पूरी टीम के साथ एक महीने की भारत यात्रा पर है उनकी यात्रा का एक उद्देश्य से स्वरमाधुरी है, जिससे वह सभी के घरों तक स्वरों की मधुरता पहुंचने का कार्य कर रहे हैं। हम सभी के जीवन में संगीत की एक बहुत बड़ी भूमिका होती है, इसे सभी सनातनियों तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है।
भजन संध्या के बाद प्रकाशा नंद जी महाराज को पटका, माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के पश्चात संजय सक्सेना, विजय सक्सेना, अजय गुप्ता तथा अन्य प्रमुख लोगों द्वारा सभी आचार्यों को सम्मानित भी किया गया।
सम्मान समारोह का संचालन शिशिर अवस्थी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात मौजूद श्रद्धालु गणों ने भगवान श्री राम का जय घोष करते हुए जय श्री राम के नारे भी लगाए।
तत्पश्चात सक्सेना परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर विशन सहाय सक्सेना, संजय सक्सेना, विजय सक्सेना, संकल्प सक्सेना, विकल्प,आदर्श, आकांक्षा, कीरत सक्सेना, दिलीप सक्सेना,कीशा सक्सेना, रीता व मनीषा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here