बंद मकान से 5 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

0
79
Oplus_131072

उन्नाव।जिले के अजगैन कोतवाली के हरिश्चपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक बंद मकान से 5 लाख रुपए के जेवर और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। यह मकान संजीवन लाल का है, जो गांव में ही अपने दूसरे मकान में रहते हैं। चोरी की जानकारी पड़ोसियों ने दी, जिसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई।

संजीवन लाल के मुताबिक, चोरों ने मकान के पीछे से कुंडी खोलकर घर में प्रवेश किया और अलमारी व बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। यह सामान उनके बेटों की पत्नी शांति देवी का था, जिनकी एक महीने पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी।
मौके पर पहुंचे नवाबगंज चौकी प्रभारी मुकुल दुबे ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अब गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और संदिग्ध लोगों से पूछताछ में जुटी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के बावजूद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं दिख रही। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले को कितनी जल्दी सुलझा पाती है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here