सपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का अंगवस्त्र भेंटकर जोरदार स्वागत किया गया

0
75
Oplus_131072

उन्नाव।समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव संजीव त्रिवेदी के नेतृत्व में करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के निकट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल एवं पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप का अंगवस्त्र भेंटकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करते समय पार्टी कार्यकर्ताओं ने जय समाजवाद के जमकर नारे लगाए। प्रदेश अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं से भेंट कर जोश भरते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का मूलमंत्र दिया और उनकी पीठ थपथपाते हुए आगरा की ओर रवाना हो गए। स्वागत के दौरान पार्टी के जिला सचिव श्रवण कुमार यादव, राजा समाजवादी व नासिर आदि सहित कई लोग उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here