मीना मंच पावर एंजेल सशक्तिकरण हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

0
103
Oplus_131072

उन्नाव।बांगरमऊ क्षेत्र के हरदोई रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध समिति कार्यशाला का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह ने विद्यालय विकास योजनाओं के निर्माण और विभागीय धनराशि के उचित उपयोग पर जोर दिया ।एआरपी छत्रपाल ने प्रशिक्षण में सदस्यों को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियो से अवगत कराया। इनमें बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन नियमित उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय संपत्ति की देखरेख शामिल है । कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह कन्नौजिया व राम चंद्र सिंह तथा उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह एवं एआरपी छत्रपाल, अमित पटेल, रमेश चंद्र व शिक्षक रजनीश कटियार,अजय पाल, अवधेश यादव देवेंद्र प्रताप सिंह ,निजाम अहमद,अरुण कुमार, श्रीकांत ,प्रेमसागर, जय मंगल ,संजय कुमार ,सेविना दीक्षित ,विनीता रानी,अंजू त्रिपाठी, अर्चना सहित विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों ने प्रतिभाग़ किया।
वही ब्लॉक संसाधन केंद्र नासिरापुर में सेल्फ स्ट्रीम तथा मीना मंच पावर एंजेल सशक्तिकरण हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।
मास्टर ट्रेनर अर्चना सिंह ने अरमान माड्यूल ,प्रगति पंख एवं आधा फुल कॉमिक बुक्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी।मास्टर ट्रेनर देवी शरण श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य पोषण, पौष्टिक आहार ,सुरक्षित मातृत्व ,बाल स्वास्थ्य सेवाएं कम उम्र में विवाह, रुढ़वादिता
आपदा प्रबंधन एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी से अवगत कराया। इस प्रशिक्षण में लगभग आधा सैकड़ा शिक्षकों ने प्रतिभाग़ किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here