संवाददाता,घाटमपुर। नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह के साथ विधायक सरोज कुरील का जन्मदिन मनाया गया। समारोह में घाटमपुर नगर सहित आसपास क्षेत्र के कार्यकर्ता पहुंचकर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाने के साथ विधायक सरोज कुरील को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।विधायक सरोज कुरील ने होली मिलन का आयोजन किया। साथ ही विधायक का जन्मदिन भी यहां पर धूमधाम के साथ मनाया गया। घाटमपुर नगर सहित आसपास क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एक–दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर गिले–शिकवे दूर किए। विधायक सरोज कुरील ने केक काटकर कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक के दीर्घायु की कामना की।इसके बाद कार्यकर्ताओं सहित अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। विधायक सरोज कुरील ने कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार एक दूसरे के गिले-शिकवे दूर करने का होता है। इस पर्व पर सभी एक हो जाते हैं। इसी तरह कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के आपसी मतभेद बिल्कुल नहीं रहने चाहिए।
देखे फोटो।





