कानपुर। नगर निगम गेस्ट हाउस में महापौर कानपुर महानगर प्रमिला पांडे द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में फूलों की होली खेली गई जिसमें महापौर ने पार्षद और गणमान्य लोगों को अबीर और गुलाल लगाकर सभी को रंगोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित किया।
महापौर ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक है,इस महापर्व होली के त्यौहार का इंतजार हम सभी लोगों को साल भर रहता है।
इस कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल विधायिका नीलिमा कटियार,भाजपा दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह,पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदोरिया सहित नगर निगम के पार्षद नवीन पंडित सौरभ देव आकर्ष बाजपेई अभिनव शुक्ला गोलू सुधीर यादव गोविंद शुक्ला व नगर निगम के कर्मचारी आदि मौजूद थे।