कानपुर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ता परिषद द्वारा उपभोक्ता जागरूकता बैठक का आयोजन नवीन मार्केट स्थित कानपुर प्रेस क्लब में किया गया।
जिसमें उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी पत्रकार बंधुओं के माध्यम से दी गई।
संस्था के निदेशक विनय कुमार शुक्ला ने संस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्था सन 1970 से कार्यरत है एवं उत्तर प्रदेश संस्था सरकार द्वारा सन् 2000 में उपभोक्ताओं के हितों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
निर्देशक विनय कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के समय में आरटीओ व नगर निगम कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है, इसी के साथ पेट्रोल पंप पर घटतोली व राशन की दुकानों पर अनाज कम तौल कर देना आदि गंभीर विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। इन समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ता परिषद संस्था अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगी। अगर समस्या का समाधान न हुआ तो सड़क पर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष
रिपूसूदन निगम को पदभार ग्रहण कराते हुए उन्होंने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया।
प्रदेश महामंत्री मनोज दुबे ने संस्था के कार्यों में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
बैठक में संस्था के निदेशक विनय कुमार शुक्ला,रिपूसूदन निगम (प्रदेश अध्यक्ष),मनोज दुबे (प्रदेश महामंत्री),डॉक्टर हाजी अल्लाह, हबीबुल्लाह, मोहम्मद आमिर (पूर्व पार्षद),अंकित आनंद,उत्कर्ष मिश्रा,हीरालाल बेदी,आदित्य मिश्रा अनिल अवस्थी,के के कटिहार,प्रेम सिंह,ध्रुव नारायण तिवारी,समर सिंह आदि संस्था के सम्मानित पदाधिकारी गण मौजूद रहे।