महिला दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना

0
52

उन्नाव।असोहा-राजकीय महाविद्यालय गोसाई खेड़ा में महिला प्रकोष्ठ मिशन शक्ति तथा आईईसी के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महिला प्रकोष्ठ एवं मिशन शक्ति प्रभारी डॉ कीर्ति मदनानी द्वारा किया गया। जिन्होंने बताया कि महिला दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सम्मान देना है ।2025 में इसे ‘एक्सीलरेट एक्शन’ की थीम के साथ मनाया जा रहा है अर्थात महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और जागरूकता पैदा करने को लेकर कार्य की गति को तेज करने की जरूरत है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० दीप्ति खरे ने बताया कि यह दिन न केवल महिलाओं के संघर्ष उपलब्धियां और योगदान को पहचानने के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि हमें सोचने पर भी मजबूर करता है कि हमें महिला सशक्तिकरण को लेकर कई सारे कदम उठाने की जरूरत है। महाविद्यालय की वरिष्ठ अध्यापक एवं समारोह डॉ० सुनीता रावत ने छात्र-छात्राओं को महिलाओं के उपलब्धियां के प्रति सजग कराया और बताया कि महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है चाहे व शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान । साथ ही कार्यक्रम मैं आनलाइन माध्यम से अलग-अलग क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं की सफलता की यात्रा को साझा किया गया । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के मध्य एक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय से डॉ जीपी राठौर ,डॉ प्रियंका गौर, डॉ प्रशांत सिंह तथा अन्य सभी प्राध्यापक उपस्थित थे ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here