श्री राधा रमण सेवा संस्थान द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

0
23
Oplus_131072

कानपुर। श्री राधा रमण सेवा संस्थान ने किया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महिला सशक्तिकरण के लिए भूमिका में अलौकिक प्रस्तुति कलाकारों द्वारा किया गया।

भारतीय संस्कृति की धरोहर एवं संस्कृति लिए कत्थक नृत्य में रंगारंग कार्यक्रम श्री राधा रमण के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
श्री राधा रमण सेवा संस्थान का आयोजन मुख्य अतिथि अंजली विश्वकर्मा पुलिस अपर उपायुक्त अपराध कमिश्नरेट कानपुर नगर एवं विशिष्ट अतिथि इंदिवर बाजपेई अध्यक्ष कानपुर बार एसोसिएशन द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथिगण हेमन संत प्रिंसिपल मेंबर ऑफ अम्बेडकर फाउंडेशन, वरिष्ठ समाजसेवी पी एन सोमानी एवं सहयोगी संस्था इनरव्हील क्लब कानपुर, विदुषी की अध्यक्ष सीमा वर्मा उपाध्यक्ष मंजू अवस्थी उपस्थित हुई जिन्हें समाज में योगदान हेतु महिला ससम्मान भेंट दिया गया।
मुख्य अतिथि आई पी एस अंजलि विश्वकर्मा ने अपने अभिभाषण में महिलाओं की सशक्तिकरण एवं उनके आत्मनिर्भर होने के साथ समाज में उनकी मुख्य भूमिका उनका समर्पण एवं समाज के प्रति योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कत्थक कलाकारों की भव्य प्रस्तुतियों को देख कर उनकी भूरी भूरी प्रशंसा भी किया।
विशिष्ट अतिथि कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदिवर वाजपेयी ने भी अपने अभिभाषण में महिलाओं के कर्त्तव्य परायण निष्ठां प्रेम के साथ-साथ घर परिवार को लेकर चलते हुए समाज को नई दिशा देना तथा सामाजिक सेवा में भी योगदान देना यह महिला के सशक्तिकरण को दर्शाते हुए नवयुग को नया जन्म देता है।
श्री राधा रमण सेवा संस्थान के मंच पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं को सम्मानित करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के महिलाओ को प्रेरणा भी दी गई।
श्री राधारमण सेवा संस्थान की अध्यक्ष संध्या पाण्डेय ने बताया कि भारतीय संस्कृति कि झलक लिए कलाकारों द्वारा खूबसूरत प्रस्तुतियाँ दी गयी, समाज की समस्त महिलाएं वह नवदुर्गा से परिपूर्ण है तथा नवरूपों में अपनी परिस्थितियों का सामना करते हुए परिवार व समाज को नई दिशा देते हुए ऊंचाइयों पर अपना कदम रखती है। सभी महिलाओं का सम्मान करें यही संस्कृति है। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य राहुल यादव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में भारतीय संस्कृति परंपरा लिए होली के त्यौहार एकजुटता का सन्देश रंगों में भर के यह त्यौहार यही दर्शाता है की हम सबको मिलकर नये समाज की नीँव बनानी चाहिए।
तत्पश्चात फूलों की होली में प्रस्तुतियाँ राधा कृष्ण की मनमोहक छवि लिए नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कत्थक में निपुड़ लवन्या कौशल एवं आद्या दीक्षित ने भी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दिया। जबकि संस्था की सदस्य नीतू गुप्ता, अंजलि, भूमि, अनुष्का आदि शामिल रही।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here