उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में एक विशेष उत्सव “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्री-प्राइमरी शिक्षा और बाल विकास को प्रोत्साहित करना है। खंड शिक्षा अधिकारी मियागंज, मनींद्र कुमार के दिशा निर्देशन मे आयोजित इस कार्यक्रम में को-लोकेटेड आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका, को-लोकेटेड विद्यालयों के नोडल शिक्षक, नोडल संकुल शिक्षक और हर न्याय पंचायत से चुने गए पांच निपुण छात्र शामिल हुए।
कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी मियागंज अनिल कुमार सिंह,प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी मियागंज श्रीमती अनुराधा देवी एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग से सुपरवाइजर एवम आई सी डी एस के कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ करते हुए अपने उद्बोधन में प्री प्राइमरी शिक्षा में आंगनबाड़ी के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर, प्रत्येक न्याय पंचायत से चुने गए दो निपुण प्राथमिक कक्षाओं (1,2) के छात्रों और आंगनवाड़ी से तीन निपुण बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया गया और उन्हें पुरस्कार वितरित किये गए । कार्यक्रम का संचालन ए0आर0पी0 अमित वर्मा द्वारा किया गया एवं
कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए उन्होंने माता उन्मुखीकरण, स्कूल रेडीनेस, और “चहक” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। ARP अभिषेक शुक्ल द्वारा समुदाय की भूमिका पर गहन चर्चा की , जिससे सभी उपस्थित जनों को शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास हुआ तथा धर्मेंद्र द्वारा प्री-प्राइमरी शिक्षा संबंधी पुस्तकों और उपकरणों की संक्षिप्त सूची प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में शिक्षक ऋषभ दीक्षित, सुनील कुमार, नीरज, विनोद, आशीष इत्यादि मौजूद रहे।




