संवाददाता,घाटमपुर। के श्री गांधी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह एक नकली परीक्षार्थी पकड़ा गया। हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा कक्ष में निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा को एक छात्र पर शंका हुई तब जांच की गई जांच में पता चला कि रोल नंबर 1251132639 के परीक्षार्थी अभिषेक कुमार की जगह विनय कुमार परीक्षा दे रहा था।
विनय कुमार चितौली बरीपाल के सजेती कानपुर नगर का रहने वाला है।सचल दल के सदस्य कमल लोचन और कक्ष निरीक्षक ने उसे पकड़कर सुरक्षा में तैनात उप निरीक्षक कल्पना सिंह और हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार को सुरक्षित सौंप दिया।
घाटमपुर थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रधानाचार्य शिवेन्द्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू हुई और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में चल रही थी।आरोपी को 8:45 बजे पकड़ा गया। पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है।




