फतेहपुर। शहर व शदर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर जक्शन रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतरते समय अज्ञात तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर एक दम्पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के रायपुर भसरौल मजरे काशीपुर गांव निवासी जगदीश द्विवेदी की लगभग 40 वर्षीय पत्नी ज्योति कुछ दिन पूर्व रिश्तेदारी इटावा एक शादी समारोह में सामिल होने गई थी, जहां से वह बीती सुबह ट्रेन से फतेहपुर पहुँची, जिन्होंने पति जगदीश को फोन कर उन्हें स्टेशन से लिवा लेजाने की बात कही, जगदीश पत्नी को लिवाने बाइक से रेलवे स्टेशन फतेहपुर पहुंचे, जहां दम्पति ट्रेन से उतरने के बाद बगल की पटरी से गुजर रही अज्ञात तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गये, दोनों के चीथड़े उड़ गये,
हादसा देख स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गये, जी आरपी पुलिस ने हादसे के बावत स्वजनों को सूचित कर शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आकस्मिक घटित हादसे में हुई दम्पति की मौत की खबर पाते ही स्वजनों में हाहाकार मच गया, पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया, स्वजन, सगे सम्बन्धी व नाते रिश्तेदार रो- रो कर बेहाल रहे।




