राष्ट्रीय सम्मेलन में मॉडल पंचायत मियाँगंज प्रधान नगमा अंसारी को विशेष रूप से उत्कृष्ट कार्यों के लिये सम्मानित किया गया

0
45

उन्नाव । नारी सशक्त पंचायत नेत्री अभियान और मॉडल महिला हितैषी ग्राम पंचायत के तहत विज्ञान भवन नई दिल्ली में सशक्त पंचायत नेत्री अभियान महिला प्रतिनिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में मॉडल पंचायत मियाँगंज प्रधान नगमा अंसारी को विशेष रूप से उत्कृष्ट कार्यों के लिये सम्मानित किया गया। नगमा अंसारी प्रधान ने बताया की पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विशेष महिला ग्राम सभा का आयोजन महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है । हमें इस सम्मेलम मे भारत के पंचायती राज कैबिनेट मंत्री राजीव सिंह ललन सिंह,भारत सरकार की कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी,भारत सरकार की राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से,भारत सरकार के पंचायती राज राज्यमंत्री प्रोफेसर एस०पी सिंह बघेल का सानिध्य प्राप्त हुवा और उनके द्वारा ग्राम पंचायतों के लिये की गई पहल सराहनीय है मुझे जो सम्मान मिला है उसका श्रेय मैं अपने ग्रामवासियों को देती हूँ जो मेरा हौंसला बढाने का काम करते हैं मैं विश्वास दिलाती हूँ अपने ग्रामवासियों की सेवा करती रहूँगी और विभिन्न योजनाओं का उनको दिलाती रहूँगी ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here