उन्नाव प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में आसीवन थाना परिसर में पीस कमेटी मीटिंग हुई आयोजित

0
22

उन्नाव ।आसीवन थाना परिसर में होली व रमज़ान पर्व को दृष्टिगत रखते हुवे प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया । पीस कमेटी मीटिंग को सम्बोधित करते हुवे प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने कहा आप लोग आपसी सद्भाव के साथ पर्व मनाये कही कोई समस्या आती है तो पुलिस को तत्काल सूचित करें होली में निकलने वाले जुलूस व होली के एक दिन पूर्व होलिका दहन को लेकर सभी को दिशा निर्देश दिये गये । इस अवसर पर उपनिरीक्षक श्याम जी शर्मा,राम सरण गुप्ता,व्यापार मंडल अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता बब्लू,चेयरमैन मुन्ना खां,फैशल रहमान सफवी,संजय गुप्ता,पूर्व प्रधान संजय चौरसिया,ज़ियाउल हक अंसारी,शीबू अहमद,पुष्कर गुप्ता,रिजवान कुरैसी,राधेश गोविंदा मौर्या,अंकित,अनस अंसारी राजू,आलम,राकेश राजपूत,सुहैल खान,अजीज खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहें ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here