कानपुर। को-आपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर के अनुज और जननायक अजय कपूर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आज शनिवार को-आपरेटिव इस्टेट परिसर के बाहर प्रेम फाउण्डेशन के सौजन्य से श्रमिकों और राहगीरों को भोजन वितरित किया गया।
चेयरमैन विजय कपूर ने बताया कि प्रेम फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने अजय कपूर को अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत व अभिनन्दन करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी अर्पित किया।
उद्यमियों ने प्रेम फाउण्डेशन के जनहितकारी उत्कृष्ट प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
जननायक अजय कपूर एवं चेयरमैन विजय कपूर ने सभी को भोजन वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसमें सैकड़ों राहगीरों और श्रमिकों ने भोजन किया।
तत्पश्चात प्रेम फाउंडेशन संयोजक राजेन्द्र सिंह ग्रोवर ने बताया कि चेयरमैन विजय कपूर द्वारा दी गई प्रेरणा से 23 फरवरी 2025 से प्रतिदिन दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय के बाहर श्रमिकों को मात्र पांच रूपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके बाद सभी लोगों ने जननायक को धन्यवाद देते हुए उन्हें जन्मोत्सव की शुभकामनाएं भी दिया।
इस आयोजन में प्रमुख रूप से प्रेम फाउंडेशन के राजेन्द्र सिंह ग्रोवर,राजीव तुलस्यान, अरूण पुरी,आर. के. जिंदल, प्रमोद गुप्ता,मदन मोहन गांधी, राजेश श्रीवास्तव,सुनील बाजपेयी एवं उद्यमी सुरेश पुरी, आर. पी. सिंह,नरेश पंजाबी, ब्रम्हानंद तिवारी,सुभाष सिंह, भीम सेन,पम्मी खन्ना,दिनेश गुप्ता, अवध पाल सिंह,अशोक जुनेजा, मनोज वोहरा,सुशील मोहन टकरू, अशोक श्रीवास्तव, राजेन्द्र गुप्ता,वीरेन्द्र मिश्रा, शिवेश दुबे,अमित हांडा,राजेश कत्याल,गुरविन्दर सिंह,नरेश विरमानी, शिव कुमार प्रजापति, प्रेम इन्दरपाल सिंह टोनी, प्रेम अरोड़ा, टोनी, हरेन्दर सिंह डिम्पल, अनूप कुशवाहा, उदयवीर सिंह,नरायन शर्मा, भारत सिंह,सन्तोष गुप्ता,अनिल श्रीवास्तव,शिशिर चौरसिया, ओम प्रकाश सिंह,अंश चन्देल, संदीप भोला,व्यवसायी अवधेश मिश्रा,कुलदीप शुक्ला,अभिषेक दुबे,मनीष सेठी,अश्वनी दुबे, संजय कुमार,कौनेन खान,राधे शरण विश्वकर्मा,मनोज कठेरिया, रिति तिवारी,महेश शर्मा,चेतन खन्ना आदि ने इस पुनीत कार्य में सहभागिता दिया।