कानपुर प्रीमियर लीग ट्राफी का ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया गया भव्य अनावरण,आईपीएल और यूपी टी-20 के तर्ज पर होगा क्रिकेट मैच

0
31
Oplus_131072

कानपुर। आईपीएल और यूपी टी-20 के तर्ज पर होने जा रही कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) की ट्राफी का भव्य अनावरण आज ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया गया। इस केपीएल ट्रॉफी का अनावरण होते ही ग्रीन पार्क स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस दौरान डॉ.संजय कपूर ने कहा कि केपीएल युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को और सुद्रढ़ करने का मंच दे रहा है।
केपीएल ट्राफी अनावरण को भव्य बनाने के लिए ग्रीन पार्क में बड़ा स्टेज सजाया गया जिसमें ट्राफी को फीफा वर्ल्ड कप की तरह सामने रखा गया। इस दौरान पूरे स्टेडियम में कानपुर प्रीमियर लीग का थीम गीत *’खेलेगा कानपुर,देखेगा इंडिया’* की गूंज रही।
इस शहरी लीग के आयोजन के लिए हर स्तर पर तैयारियां की जा रही है, जिससे क्रिकेट प्रेमी इस लीग का पूर्ण आनंद ले सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि केपीएल के लिए सभी प्रायोजक भी फाइनल हो गए हैं। जबकि दस दिवसीय खेले जाने वाले केपीएल मैच में कुल 18 मैचों का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स सहित कई प्लेटफार्म पर किया जाएगा।
केपीएल ट्रॉफी का अनावरण होते ही ग्रीन पार्क स्टेडियम में मनमोहक आतिशबाजी ने सभी का मनमोह लिया।
तत्पश्चात ट्रॉफी के अनावरण के दौरान मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी टीमों को बधाई देते हुए उन्हें संबोधित भी किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here