नेहरू युवा केंद्र द्वारा विश्व सामाजिक न्याय दिवस गोष्ठी का किया गया आयोजन

0
53
Oplus_131072

सरसौल,कानपुर। विकासखंड स्थित उषा पॉपुलर शिक्षण संस्थान टौस कानपुर नगर में आज विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र कानपुर नगर माई भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के द्वारा आयोजित कराया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक बीपी विद्यार्थी द्वारा माँ सरस्वती माता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।

उन्होंने बच्चों को इस दिन को मनाए जाने के विषय में बताते हुए सभी नागरिकों के बीच समानता और न्याय को बढ़ावा देना है। व्यक्ति का धर्म, लिंग या जाति कोई भी हो उसे समान अधिकार देने और सामाजिक असमानता, भेदवाद, बेरोजगारी और मानवाधिकारों के हनन जैसे मुद्दों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है।
इसी क्रम में नेहरू युवाकेंद्र से सरसौल अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बालक बालिकाओं को बताया कि कोई देश तब ही असल रूप में विकास करता है जब उसके नागरिकों को एकसमान अधिकार प्राप्त हों। विश्व सामाजिक न्याय दिवस का मकसद लोगों को समान अवसर प्रदान करने पर जोर देना है जिससे वे जीवन में सामाजिक और आर्थिक उन्नति कर सकें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से, प्रधानाचार्य बीपी विद्यार्थी, नेहरू युवा केंद्र सरसौल हिमांशु कुमार ,सहायक अध्यापक एस एस प्रजापति, सहायक अध्यापक विपिन तिवारी , सहायक अध्यापक अनिल साहू ,सहायक अध्यापक स्वप्निल , लेखाकार कपिल , आकांक्षा शुक्ला और समस्त युवा मंडल आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here