कानपुर। दबौली वेस्ट नौरेयाखेड़ा व्यापार मंडल के एक साल पूरे होने पर व्यापारिक समागम का आयोजन मिश्री लाल चौराहे के पास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संगठन के मुख्य संरक्षक विजय कपूर के साथ ही संरक्षक पूर्व पार्षद जेपी पाल मौजूद रहे। इस दौरान देवी जागरण का भी आयोजन किया गया। मंच पर मौजूद सभी व्यापारियों ने मुख्य संरक्षक विजय कपूर का स्वागत करने का काम किया तो उन्होंने ने भी व्यापारियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने संगठन के अध्यक्ष प्रदीप चंद्र शुक्ला सहित सभी व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनका आशीर्वाद हमेशा रहेगा।