सरसौल,कानपुर।विकास खण्ड सरसौल के अंतर्गत रघुवीर नगर रूमा स्थित आचार्य रघुवीर इंटर कॉलेज में नेहरु युवा केन्द्र कानपुर माई भारत युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खंड बिल्हौर, बिधनू, सरसौल से आये बालक बालिका प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ विजय रत्ना तोमर ब्लॉक प्रमुख सरसौल, प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण तोमर प्रधानाचार्य गिरिजेश कुमार त्रिपाठी आदि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
ब्लॉक प्रमुख ने अपने सम्बोधन में कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि खेल से हमारे शरीर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है।समयानुसार इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से ब्लॉक से खेल कर जिला स्तर तक तथा जिला से खेल कर स्टेट लेवल एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जाना चाहिए जिससे देश और विकास खण्ड का नाम रोशन हो सके। उन्होंने अन्य विकासखंड से आये सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई भी दिया।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस में उपस्थित विधानसभा प्रतिनिधि विनय मिश्रा व रानू शुक्ला ने दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत किया।
इस प्रतियोगिता में क्रमशः बालक वर्ग प्रतियोगिता में दौड़,बालीबाल,कुश्ती एवं बालिका वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता, बैटमिंटन प्रतियोगिता,स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया गया जिसमें बालिका वर्ग कबड्डी में ब्लॉक सरसौल से अंकिता, खुशी, मधु, स्वाति निधि, संध्या देवी, तनु,रानी विश्वकर्मा ने जीत हासिल किया। जबकि बैटमिंटन एवं स्लो साइकिल प्रतियोगिता में संध्या देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में अमन यादव को प्रथम स्थान एवं कुश्ती प्रतियोगिता में इकबाल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तत्पश्चात जीत प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ब्लॉक प्रमुख डॉ विजय रत्ना के द्वारा परूस्कृत करते हुए सम्मानित भी किया गया।
इस आयोजन में मुख्य रूप से नेहरू युवा केंद्र उपनिदेशक अनवर वारसी, एपीएस टी पी मिश्रा, नेहरू युवा केन्द्र सरसौल अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, बिधनू अध्यक्ष भोला कुशवाहा, बिल्हौर विकासखण्ड अध्यक्ष,अरुण अवस्थी, दिनेश शर्मा,सुबोध कुमार, अनुपम गुप्ता, सपना पाण्डेय ,शिवम सिंह,सुधीर , प्रतीक आदि प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।
Nice coverage